Hemant Soren : हेमंत सोरेन 1 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज जेल में कटेगी रात

ADVERTISEMENT

Hemant Soren: Court reserved the verdict in Hemant Soren case
Hemant Soren: Court reserved the verdict in Hemant Soren case
social share
google news

Hemant Soren (PTI News) : झारखंड के कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन आज न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे. ED ने उन्हें अदालत में पेश करते हुए 10 दिन की रिमांड मांगी थी. अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया कि हेमंत सोरेन की आज की रात जेल में ही बीतेगी. इसके अलावा ED की रिमांड पिटीशन पर सुनवाई करते हुए पीएमएलए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. रिमांड पिटीशन पर अदालत कल फैसला सुनाएगी. 

Hemant Soren

ED ने 10 दिन का मांगा था रिमांड

Hemant Soren : धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वकीलों ने यह जानकारी दी। ईडी ने सोरेन का 10 दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने अपना आदेश शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया। वकीलों ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सोरेन की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत के बाहर बताया कि झामुमो नेता को आदेश पारित होने तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा मामला गलत मंशा से प्रेरित है। यह सरकार गिराने की साजिश है। पूरी कार्यवाही में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उनकी गिरफ्तारी तब की गयी जब उनका बयान दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी, जो गैरकानूनी है।’’ हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। झामुमो नेता को यहां बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। जेल ले जाने के लिए जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री को अदालत के बाहर लाया गया, उनके समर्थकों ने “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

ADVERTISEMENT

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...