कहां हैं मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह? एजेंसियों को देश छोड़कर जाने का शक

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

विद्या/दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) गायब है। उनसे जुड़े मामलों की जांच कर रही एजेंसियों और लोगों को लगता है कि वो भारत से भाग गए हैं। परमबीर सिंह 7 अप्रैल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सामने पेश हुए थे। उन्हें एंटीलिया बम मामले (Antillia Bomb Case) में समन जारी किया गया था। 17 मार्च को परमबीर सिंह का ट्रांसफर होम गार्ड डिपार्टमेंट में कर दिया गया था। उन्होंने 22 मार्च को अपना पद संभाला था और कहा जाता है कि 4 मई तक वो ऑफिस आए थे। उसके बाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर 5 मई से छुट्टी पर चले गए। ऐसा कहा गया था कि वो अपने होम टाउन चंडीगढ़ में हैं। मई और अगस्त के बीच उन्होंने कई बार महाराष्ट्र सरकार से छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। उनकी तरफ से दलील दी गई कि उनकी सर्जरी हुई है और उन्हें बेड रेस्ट का बोला गया है।

क्यों पेश नहीं हो रहे है परमबीर ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इसके बाद अगस्त के दूसरे हफ्ते में उन्होंने एक बार फिर से छुट्टी बढ़ाने को कहा और 29 अगस्त तक छुट्टी पर चले गए, लेकिन इसके बाद से उनसे कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ। एनआईए के अधिकारियों ने भी उन्हें अगस्त के दूसरे हफ्ते में समन भेजा था, लेकिन वो नहीं मिले।

इसी बीच मार्च में जस्टिस केयू चांदीवाल की कमेटी ने परमबीर सिंह को कम से कम 4 बार तलब किया। ये कमेटी परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर लगाए आरोपों की जांच कर रही है। परमबीर सिंह ने अपने वकीलों के जरिए हलफनामे दाखिल किए, लेकिन पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने कहा कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकते हैं लेकिन दूसरे वकीलों ने इसका विरोध किया। कमेटी ने कई बार उन पर भारी जुर्माना लगाया और दो बार जमानती वॉरंट भी जारी किया। जांच एजेंसियों के अधिकारी कई बार परमबीर सिंह के मुंबई, चंडीगड़ और रोहतक स्थित घर भी गए, लेकिन वो वहां नहीं मिले। उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परमबीर सिंह के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं। पहला केस ठाणे और आखिरी केस मुंबई में दर्ज किया गया है। अगस्त के बीच में उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।

ADVERTISEMENT

निलबंन पर विचार कर रही है सरकार

ADVERTISEMENT

इस मामले में जब परमबीर सिंह के वकीलों से सवाल किया गया तो उन्होंने विशेषाधिकार का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन इस बीच महाराष्ट्र सरकार परमबीर सिंह को निलंबित करने पर भी विचार कर रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि अगर परमबीर सिंह बिना किसी इजाजत के देश से बाहर गए हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur Murder : मृत कारोबारी की पत्नी से बेटा बार-बार पूछ रहा है पापा कहां हैं, कब आएंगे? विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरा

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT