VIRAL VIDEO: जंगल में हाथी ने मचा दिया तांडव! पीछा कर रहे एक शख्स को बनाया गुस्से का शिकार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

असम के धुबरी जिले से एक शख्स पर हाथी के हमले का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हाथी एक शख्स को दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। आसपास कुछ और भी लोग हैं, जो हाथी को भगाने के लिए तेज आवाज लगा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग वीडियो बनाने में बिजी हैं। पहले इस VIRAL VIDEO को देखिए उसके आगे की बात उसके बाद,

हाथी के हमले से बचने के लिए व्यक्ति दौड़ते-दौड़ते गिर जाता है। वो दोबारा खड़ा होता है और भागता है, लेकिन फिर गिर जाता है। एक बार और वह उठने की कोशिश करता है, तब तक हाथी उसके पास आ जाता है। हाथी उस पर कई बार हमले करता है। ये घटना धुबरी में तामारहट इलाके के एक गांव की है। हाथी ने जिस व्यक्ति पर हमला किया, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 18 दिसंबर को हुई इस घटना को लेकर वन अधिकारियों का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। गांव के लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है, हालांकि सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT