UP Crime: नोएडा के 5 युवको की यमुना में डूबकर मौत, घर पर मातम पसरा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: दरअसल सभी मृतक युवक बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं और नोएडा (Noida) के सालारपुर गांव में किराए (Rent) पर रहते थे। सालारपुर में ही युवकों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान (Religious Rituals) करवाया गया था, जिसमें श्री कृष्ण की मूर्ति और हवन सामग्री का विसर्जन (Immersion) करने के लिए युवक और उनके कई साथी डीएनडी (DND) के पास दिल्ली यमुना नदी (Yamuna River) में गए थ। युवकों ने खुशी खुशी यमुना नदी में विसर्जन के बाद नहाते हुए फोटो शूट (Photoshoot) भी करवाया।

इसी दौरान एक युवक अचानक पैर फिसलने से यमुना में डूबने लग गया तभी अन्य चार युवक उसे बचाने के लिए यमुना में कूदे लेकिन बाहर ना आ सके। वही युवकों की डूबने की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली जिसके बाद गोताखोरों के माध्यम से रविवार शाम तक दो युवकों का शव बरामद कर लिया, जबकि तीन की तलाश में जुटे रहे वही बाद में तीन युवकों का भी शव बरामद कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने सभी युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों के दोस्त और चश्मदीद नंदित ने बताया कि यमुना नदी में उसके अलावा करीब 18 लोग मूर्ति विसर्जन करने गए थे। नदी के बहाव में एक लड़का डूबने लगा जिसको बचाने के चक्कर में चार और डूब गए। पुलिस के मुताबिक रविवार करीब दोपहर को पांच बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीएम ईस्ट बोट क्लब और दमकल कर्मियों की मदद से नदी से पांचों लड़कों के शव बरामद किए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि नोएडा के रहने वाले 5 युवक यमुना में डूब गए हैं सभी पांचों का शव बरामद कर लिया है युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अंकित, 16 वर्षीय अर्पित, 23 वर्षीय वीरेंद्र, 20 वर्षीय ललित और 20 वर्षीय ऋतुराज के रूप में हुई है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT