UP Crime: पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर में गाड़ दी, जमीन से निकली लाश तो मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime News: यूपी की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर (Kanpur) में पत्नी (Wife) ने पति (Husband) से खूनी इंतकाम लिया। यहां एक पत्नी ने नशेबाज पति की हत्या (Murder) कर घर में दफना दिया। यह सनसनीखेज वारदात कानपुर के विधनु के सुरौली गांव की है। यहां रहने वाला उमेश यादव अचानक गायब हो गया था।

उमेश के रिश्तेदार पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला तो रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने का बाद सबसे पहले मौका ए वारदात यानि उमेश के घर का दौरा किया। उमेश की पत्नी मोनिका से पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो वो बार बार गश खाकर बेहोश हो रही थी।

पुलिस को मोनिका से कोई जवाब नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक जगह कच्ची मिटी खोदी गई थी। पुलिस को शक हुआ और फिर उमेश की पत्नी मोनिका से सख्ती से पूछताछ शुरु की गई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पहले तो मोनिका बेहोशी का नाटक करती रही लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गई। मोनिका ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया वो बेहद चौंकाने वाला था। मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति उमेश शराब का आदी था। वो रोज नशा करके घर आता था जिसके बाद दोनो में लड़ाई झगड़ा होता था।

बुधवार की रात को भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया। उमेश नशे में था और झगड़ा करने के बाद सो गया। इस झगड़े से बीवी मोनिका को इस कदर गुस्सा आया कि उसने नींद में उमेश की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद मोनिका ने पति की लाश को घर में गढ्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने घर में आकर छानबीन के बाद गड्ढा खोदकर उमेश की लाश बरामद कर ली। पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT