UP Crime: भ्रष्टाचार की जानकारी मांगी तो आरटीआई कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार डाला

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

RTI Activist Murder: अलीगढ़ में एक आरटीआई एक्टिविस्ट (RTI Activist) की हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला (Case) सामने आया है। कत्ल की ये वारदात इगलास कस्बे में सामने आई है। यहां रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता देवजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 32 साल के देवजीत ने आरटीआई के जरिए ग्राम समाज से जुड़ी जानकारियां मांगी थीं।

देवजीत सिंह व उनके भाई सुरेंद्र पर लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने हमला किया था। ऐसा माना जा रहा है कि बदवा लेने की नीयत से देवजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। देवजीत सिंह पर उस वक्त कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जब वो अपने भाई के साथ खेत में मौजूद थे।

दोनों भाईयों पर अचानक हुए हमले में देवजीत की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई और देवजीत के भाई सुरेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हैं जिनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।   

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या के इस मामले में गोरई गांव के प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल देवजीत सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह और उसके साथियों के भ्रष्टाचार को सामने लाने कि लिए दो महीने पहले ही आरटीआई लगाई थी। परिजनों का आरोप है कि दो महीने लगातार देवजीत सिंह को जान से मारनवे की धमकी दी जा रही थी।

अलीगढ़ के डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवजीत के परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उसका बेटे कार्तिक और छह अन्य के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। डीअसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT