उड़ते प्लेन में इस विदेशी महिला से रेप, अंजान दोस्त ने ऐसे दिया अंजाम, 'कैमरे' में सबकुछ कैद

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Rape in Flight : असल में अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन की फ्लाइट थी यूनाइटेड एयरलाइंस की। इस ओवरनाइट फ्लाइट में बिजनेस क्लास में रात के वक़्त ये वारदात अंजाम दी गई। घटना तो घटी थी 31 जनवरी को लेकिन पूरे दस रोज बाद इस वारदात के बारे में मीडिया को पता चल सका।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट ने न्यू जर्सी से टेकऑफ किया। इस फ्लाइट की बिजनेस क्लास में एक 40 साल का ब्रिटिश नागरिक भी सवार था। उसी बिजनेस क्लास में एक और महिला भी सफर कर रही थी, जिसके साथ उस ब्रिटिश नागरिक को एयरलाइंस के स्टाफ़ ने बात करते हुए भी देखा था।

आधी रात के बाद जब बाकी मुसाफिर गहरी नींद में सो गए तब उस ब्रिटिश नागरिक ने बिजनेस क्लास में बलात्कार की संगीन और घिनौनी वारदात अंजाम दी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बिजनेस क्लास में बलात्कार

World Crime News in Hindi: वारदात के बाद महिला ने एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को इस बारे में जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही क्रू मेंबर ने फौरन पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना और हालात का पूरा ब्योरा दिया।

ADVERTISEMENT

वो फ्लाइट जैसे ही लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी, तो मुसाफिरों के उतरने से पहले ही लंदन की मेट्रोपॉलिटिन पुलिस हवाई जहाज पर चढ़ गई और आरोपी को हथकड़ियों में जकड़ लिया।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार करके शुरूआती पूछताछ खुद ही की और फ्लाइट से तमाम सबूत भी इकट्ठा कर लिए। लेकिन बाद में जांच में शामिल होने का हवाला लेकर लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आरोपी को ज़मानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला की मेडिकल जांच भी कराई है।

अनजान से दोस्ती जी का जंजाल

Latest World Crime News: मिली रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोनों ही एक दूसरे से अनजान हैं। पीड़ित महिला भी ब्रिटेन की रहने वाली बताई जा रही है और उस रात लाउंज एरिया में दोनों ने साथ साथ शराब भी पी।

लेकिन फ्लाइट्स का रिकॉर्ड बताता है कि आरोपी शख्स और पीड़ित महिला अलग अलग कतारों में बैठे थे लेकिन हवाई जहाज़ के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी देखे गए।

और उसके कुछ देर बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि सुबह पुलिस आने से पहले तक महिला बेहद तनाव में दिख रही थी। महिला ने पुलिस को भरोसा दिया है कि वो जांच में पूरा सहयोग करेगी। पुलिस ने महिला की पहचान को पूरी तरह से छुपाए रखा।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT