Ukraine Russia war : कीव में कभी भी कुछ भी हो सकता है, रूसी सैनिक कीव की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ukraine Russia News: कीव में कभी भी कुछ भी हो सकता है। रूसी सैनिक कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस बीच भारतीयों को तुरंत कीव छोड़ने के निर्देश दे दिए गए है। लगातार रूसी सैनिकों का जत्था कीव शहर की ओर बढ़ता जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का छठा दिन है। अब रूसी जवान यूक्रेन की राजधानी कीव के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं। इस बीच कई देशों ने यूक्रेन की मदद का ऐलान किया है। उधर, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है। रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है। रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

स्पेस फर्म Maxar Technologies की तरफ से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे डराने वाली हैं। काफिले के साथ-साथ उसमें कीव से सटे इलाकों में जलते घर भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह काफिला कीव के नॉर्थवेस्ट में करीब 45 किलोमीटर दूर देखा गया है। रूसी काफिले में सैंकड़ों सैन्य वाहन, टैंक, अर्टलरी गन आदि शामिल हैं।

Ukraine Russia war : देखे वीडियो, रूसी सेना - टैंकों का 64KM लंबा काफिला कीव की ओर बढ़ता हुआ !

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT