World News: भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, UK में रचा इतिहास

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

World Big News: दीवाली पर एक और अच्छी खबर आई है कि भारतीय मूल (Indian-Origin) के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन (United Kingdom) में इतिहास (History) रच दिया है। ऋषि सुनक अब यूके (United Kingdom) के नए प्रधानमंत्री (Prime Minister) बन गए हैं।  ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला है। जिसके बाद सुनक के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं पेनी मोरडॉंट ने अपना नाम वाप स ले लिया।

सूत्र ये भी बता रहे हैं कि ऋषि सुनक आगामी 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। दरअसल ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वो महज 45 दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं। ट्रस के इस्तीफे के बाद दोबारा चुनाव किए गए हैं। इस चुनाव में ऋषि सुनक ने भारी जीत हासिल की है।  सोमवार को बोरिस ज़नसन भी चुनावी रेस से खुद ब खुद बाह बार हो गए थे।

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 में हुआ। वो एक जाने माने ब्रिटिश राजनेता हैं। सुनक ने 2020 से 2022 तक यूनाइटेड किंगडम के राजकोष के चांसलर के रूप में कार्य किया, इससे पहले सुनक 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव रहे।सुनक कंजर्वेटिव पक्ष के सदस्य हैं।| वह 2015 से उत्तर यॉर्कशायर में रिचमंड (यॉर्क) के लिए संसद सदस्य भी रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ऋषि सुनक ने विनचेस्टर कॉलेज में स्कूली शिक्षा हासिल की. उन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में फर्स्ट के साथ स्नातक किया। साल 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। सुनक के दादा-दादी पंजाब प्रांत भारत में पैदा हुए थे।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT