Former DG Tihar Jail Suspended: तिहाड़ के पूर्व डीजी संदीप गोयल को सस्पेंड किया गया, क्या होगी गिरफ्तारी?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Tihar DG: तिहाड़ के पूर्व डीजी संदीप गोयल को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल वो दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर थे। संदीप गोयल पर सुकेश ने कई आरोप लगाए थे। संदीप गोयल के रहते ही तिहाड़ जेल में दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन जेल में मसाज करवाते थे। Crime Tak ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था।

सुकेश के आरोपों की जांच के लिए LG ने एक जांच कमेटी बनाई थी। इस सिलसिले में जांच रिपोर्ट कुछ दिनों पहले LG को दी गई थी। करप्शन के आरोपों के बाद संदीप गोयल को सस्पेंड किया गया है। सुकेश ने संदीप गोयल को करोड़ों रुपए देने की बात भी कही थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पहले तिहाड़ जेल के डीजी (जेल) संदीप गोयल को हटा दिया गया था। उनकी जगह संजय बेनीवाल को नया डीजी बनाया गया था।

क्या आरोप थे संदीप गोयल पर?

संदीप गोयल पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने तमाम आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि संदीप गोयल ने उससे करीब 12 करोड़ रुपए लिए थे। संदीप गोयल 1989 बैच के अफसर हैं। संजय बेनीवाल भी 1989 बैच के अफसर हैं।

ADVERTISEMENT

सुकेश की मदद करने के सिलसिले में तिहाड़ के 80 से ज्यादा अफसर जांच के घेरे में आए थे। संदीप गोयल पर जेल में सुकेश की मदद करने का आरोप लगा था।

ADVERTISEMENT

संदीप गोयल के रहते ही सुकेश कांड, तिहाड़ में अपराधी अंकित गुर्जर की हत्या और मंत्री सत्येंद्र जैन मसाज कांड हुआ था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT