एक्स गर्लफ्रेंड ने किया एक कॉल ... सेहरा सजाए दूल्हे को अरेस्ट कर ले गई पुलिस ! प्रेमिका को धोखा देकर कर रहा था शादी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सुजीत झा के चिराग गोठी की रिपोर्ट

BIHAR GROOM CRIME STORY : बिहार के खगड़िया में उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब दूल्हे को पुलिस ने शादी करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। मामला खगड़िया जिले के परबता थाने के तेमथा गांव का है, जहां के रहने वाला राहुल कुमार मिश्रा अपने घर से शादी करने के लिए निकल रहा था। इसी बीच झारखंड के धनबाद से पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और धनबाद लेकर चली गई।

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

राहुल कुमार मिश्रा के खिलाफ धनबाद थाने में पूर्व गर्लफ्रेंड ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। पूर्व गर्लफ्रेंड को पता चल गया था कि युवक खगड़िया में अपने चाचा के यहां से दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। शिकायतकर्ता ने धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद पूरे दलबल के साथ पहुंची धनबाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे को बारात निकलते वक्त उसके चाचा के घर से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता स्कूल की शिक्षिका

ADVERTISEMENT

शख्स की पूर्व गर्लफ्रेंड धनबाद के एक स्कूल में शिक्षिका है, जहां आरोपी भी लिपिक के पद पर काम करता था। दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में किसी वजह से आरोपी ने किसी और लड़की से शादी करने का फैसला किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी मधेपुरा का रहने वाला है, लेकिन उसने खगड़िया के परबता से अपनी शादी सहरसा में तय की। पीड़ित लड़की ने पहले पुलिस को आरोपी का घर मधेपुरा बताया लेकिन बाद में खगड़िया से शादी होने की सूचना मिलने पर पुलिस को इससे अवगत कराया।

ADVERTISEMENT

क्या कहती है पुलिस?

मामले में खगड़िया के परबता थाना प्रभारी संजय विश्वास ने बताया कि दोनों धनबाद के एक स्कूल में काम करते थे। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाई। पीड़िता का कहना है कि उसने आश्वासन दिया था कि वो उसके साथ शादी कर लेगा, लेकिन फिर एक दिन वो मधेपुरा पहुंचा और अपना मोबाइल बंद कर लिया। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया।

जोधपुर : शादी से 15 दिन पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने थाने में जड़ा थप्पड़ स्टेज से गिरे दूल्हा-दुल्हन ! शादी के दिन कर रहे थे डांस

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT