अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
SUKESH CHANDRASHEKAR NEWS : 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले मे तिहाड़ जेल का एक और जेलर गिरफ्तार किया गया है। तिहाड़ जेल के जेलर प्रकाश चंद को तिहाड़ जेल के स्टाफ क्वार्टर्स से गिरफ्तार किया गया। प्रकाश चंद असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट के पद पर तैनात था।
पूरा मामला जानिए
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मकोका के केस में गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश चंद 2019 से 2021 तक रोहिणी जेल में पोस्टेड था। इस दौरान रोहिणी जेल में बंद सुकेश को प्रकाश चंद ने काफी मदद की थी। रोहिणी जेल में रहते हुए जेल प्रशासन की मिलीभगत से सुकेश ने तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया था।
इसी केस में सुकेश के साथ मिलीभगत के आरोपी में प्रकाश चंद को गिरफ्तार किया गया है। ताजा गिरफ्तारी 5 साल पुराने ठगी केस में हुई थी, जो AIADMK के नेता TTV दिनाकरण से जुड़ा है।
साल 2017 का मामला
इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुकेश को पकड़ा था। उस पर आरोप था कि उसने AIADMK के नेता TTV दिनाकरण को भरोसा दिया था कि वह AIADMK का चुनावी चिह्न दो फूल की पत्ती पार्टी को दिला देगा। इसके बदले में उसने 50 करोड़ रुपये मांगे थे। आरोप है कि सुकेश ने कहा था कि यह 50 करोड़ रुपये चुनाव आयोग के बड़े लोगों को घूस के रूप में दिये जाएंगे।