ये एक शादी और दो 'लिव इन' की खूनी दास्तां है, इसलिए लिखी गई अंजन दास की हत्या की स्क्रिप्ट

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Pandav Nagar Murder Story: दिल्ली में पांडव नगर (Pandav Nagar) इलाक़े में हुई अंजन दास की हत्या (Murder) की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई तो जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को बुरी तरह से हैरान कर दिया।

क्योंकि कत्ल का ये क़िस्सा किस तरह पूरी सोची समझी साज़िश का नतीजा थी, लेकिन हत्या की इस पूरी कहानी के पीछे पूरी एक फिल्मी कहानी (Filmy Story) छुपी हुई नज़र आई। इस हत्या के जिस किरदार के पीछे पूरी कहानी घूमती है उसमें से एक है पूनम।

पूनम झारखंड की रहने वाली है। महज 13 साल की उम्र में सुखदेव तिवारी नाम के एक शख्स के साथ उसकी शादी कर दी गई थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी हुई। नौकरी के लिए सुखदेव पूनम को झारखंड में छोड़कर दिल्ली आ गया।

ADVERTISEMENT

इसके बाद वो कभी वापस पूनम के पास नहीं लौटा। आखिरकार 1997 में पूनम अपनी बेटी को लेकर अपने पति सुखदेव की तलाश में दिल्ली आ गई। उसने दिल्ली में सुखदेव को काफी तलाशा...लेकिन सुखदेव नहीं मिला।

इसी दौरान त्रिलोकपुरी में रहने वाले कल्लू नाम के एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई। पूनम अब कल्लू के साथ रहने लगी। कल्लू से पूनम को तीन बच्चे हुए। एक दीपक...और दो बेटी। हालांकि एक बेटी की चार साल की उम्र में ही छत से गिरकर मौत हो गई थी

ADVERTISEMENT

Pandav Nagar Murder: कल्लू एक शराबी था...और कोई काम नहीं करता था। जिसको लेकर अक्सर पूनम और कल्लू का झगड़ा होता था। इसी दौरान 2011 में पूनम की मुलाकात अंजन दास से हुई। अंजन दास एक लिफ्ट मैकेनेिक था। थोड़े ही दिनों में पूनम और अंजन दास एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी बीच 2016 में कल्लू की मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

कल्लू की मौत के साल भर बाद 2017 से पूनम अपने बच्चों के साथ अंजन दास के साथ रहने लगी। अंजन दास के साथ रहते हुए तब पहली बार पूनम को पता चला कि वो पहले से शादी शुदा है। उसके आठ बच्चे हैं। उसके बच्चे और पत्नी बिहार में रहते हैं।

अंजन को भी शराब पीने की लत थी। पूनम के साथ रहने के दौरान उसने काम काज भी छोड़ दिया। अब वो पूरी तरह से पूनम पर निर्भर था।बिहार अपने घर बीवी बच्चों को खर्चा भेजने के लिए वो अब अक्सर पूनम के गहने और पैसे चुराने लगा।

इसी बीच 2018 में पूनम के बेटे दीपक की शादी हो गई। शादी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा। पूनम की एक बेटी की भी शादी हो चुकी थी। मगर शादी के बाद तलाक हो गया। वो बेटी अब पूनम के साथ रहती थी।

Shraddha Murder Case Part Two: इसी दौरान पूनम को पता चला कि अंजन दास उसकी तलाकशुदा बेटी और अपनी बहू यानी दीपक की पत्नी पर बुरी नज़र रखता है। उसने कई बार दोनों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की।

पूनम से ये बात दीपक को पता चली। और यहीं से अंजन दास की मौत की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू हो गई। मां बेटे ने तय कर लिया था वो अंजन दास को सबक सिखाएंगे। 30 मई 2022 की रात त्रिलोकपुरी के इसी घर में दीपक और पूनम ने अंजन को शराब पिलाई। उन्होंने शराब में बेहोशी की दवा मिला दी थी।

दीपक पहले से ही एक डैगर खरीदकर घर में छुपा चुका था। शराब और दवा का असर होते ही दीपक ने डैगर निकालकर अंजन के गले पर वार कर दिया। इसके बाद उसने उसके पूरे जिस्म पर कई वार किए। कत्ल करने के बाद पूरी रात लाश इसी कमरे में पड़ी रही। अगली सुबह तक खून जम चुका था।

मां बेटे ने मिलकर सारा खून साफ किया...फिर दोनों लाश के टुकड़े करने बैठ गए। लाश के टुकड़े कर पॉलीथिन में भरा और उसे फ्रिज में रखना शुरू कर दिया।

31 मई की रात को फ्रिज से टुकड़ों की पहली किश्त निकाली और मां बेटे घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर इस राम लीला मैदान में जा पहुँचे। ये सीसीटीवी फुटेज उसी वक़्त की है। इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक वो इसी तरह दिन और रात में लाशों के टुकड़ों को फ्रिज से निकाल निकालकर रामलीला मैदान की झाड़ियों और गंदे नाले में फेंकते रहे।

जब लाश के सारे टुकड़े ठिकाने लग गए तब इन्होंने पूरे घर की फिनाइल से सफाई की। फ्रिज साफ किया और फिर पूरे कमरे को पेंट भी करवा दिया। छह महीने बीत चुके थे। मां बेटे अब भी क़ानून की गिरफ्त से दूर थे।

अंजन दास का राज अब भी राज था। तभी 11 नवंबर को आफताब और श्रद्धा की कहानी सामने आती है। पहली बार पूनम और दीपक को लगता है कि ये उन्हीं की कहानी है। बस दोनों कहानियों में रिश्तों का हेरफेर था।

तो ये तो रही श्रद्धा केस पार्ट टू की कहानी...चलते चलते ये भी जान लीजिए कि आफताब ने जिस हथियार से श्रद्धा की लाश के टुकड़े किए थे वो हथियार दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है। श्रद्धा की एक अंगूठी भी आफताब की नई गर्लफ्रेंड की उंगलियों से मिल चुकी है।

यानी इशारा यही है कि श्रद्धा केस पार्ट वन और पार्ट टू का क्लाइमेक्स अब बेहद नज़दीक है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT