Shraddha Case : श्रद्धा का कत्ल दिल्ली में, लेकिन जांच का दायरा पहुंचा 5 राज्यों तक!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

कुल्लू से मनमिंदर अरोड़ा, दिल्ली से हिमांशु मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Mehrauli Murder Case : श्रद्धा का कत्ल हुआ तो जांच का दायरा 5 राज्यों तक जा पहुंचा। दिल्ली में श्रद्धा का मर्डर हुआ था। मुंबई में ही दोस्ती परवान पर चढ़ी थी, लेकिन कत्ल के बाद अब सबूतों की तलाश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी हो रही है। जो साजिश मुंबई से कुछ साल पहले शुरू हुई थी। डेटिंग ऐप के जरिए आफताब ने श्रद्धा को दोस्त बनाया। फिर अपने खूनी इरादों के साथ दिल्ली पहुंचा था और महरौली इलाके में उसने साजिश को अंजाम तक पहुंचाया।

आफताब का घर हो या फिर महरौली का ये घना जंगल। खूनी साजिश के सबूत खोजने में पुलिस की टीमों ने बार-बार पड़ताल की है, लेकिन आफताब के फ्लैट में कुछ दाग जो इंसान का खून हो सकता है, वो मिले और जंगल से मिलीं हैं कुछ हड़्डियां। दिल्ली पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मानें तो पुलिस को इन जगहों से कई ऐसी इंसानी हड्डियां हाथ लगी हैं, जिन्हें देख कर आसानी से पहचाना जा सकता है कि ये इंसान की हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र में पड़ताल : एक बड़ी पड़ताल महाराष्ट्र में चल रही है। वहां वसई इलाके में श्रद्धा वालकर की गुमशुदगी की रिपोर्ट घरवालों ने दर्ज कराई थी। उन्हें भी यकीन नहीं था साइको किलर आफताब ने उनकी बेटी को बेरहमी से मार डाला है।

हिमाचल में जांच : श्रद्धा मर्डर केस का हिमाचल से बड़ा कनेक्शन है। आफताब श्रद्धा के साथ 6 अप्रैल को कुल्लू में थी। वहां दोनों मणिकरण के तोष गांव में रूके थे। दो दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की एक टीम तोष गांव के उस गेस्ट हाउस पहुंची जहां दोनों रूके हुए थे। पता चला है आफताब ड्रग्स तस्करों के संपर्क में था।

ADVERTISEMENT

हिमाचल दौरे पर ही आफताब को बद्री नाम का एक शख्स भी मिला था, जिसने दिल्ली के महरौली में रूकने में मदद की। वो भी पुलिस के रडार पर है।

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड तक पहुंची पुलिस : आफताब और श्रद्धा उत्तराखंड के ऋषिकेश भी गए थे।सूत्र बताते हैं कि पहले ऋषिकेश में ही आफताब श्रद्धा को मारना चाहता था, लेकिन उसे पकड़े जाने का डर था इसलिए उसने दिल्ली में कत्ल को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस को शक है कि ऋषिकेश में भी अहम सुराग मिल सकते हैं।

हरियाणा तक जांच : श्रद्धा मर्डर केस की जांच हरियाणा तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने एक दिन पहले ही श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल आरी की तलाश गुरुग्राम तक की है। पुलिस को शक है कि आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकडे़ करने के लिए जिस आरी का इस्तेमाल किया, वो आरी उसने गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पीछे मौजूद झाड़ियों में ही कहीं फेंक दी थी। उसी की तलाश में शनिवार को पुलिस ने मेटल डिटेक्टर के साथ तलाशी अभियान चलाया था।

आफताब का नारको टेस्ट

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT