प्यार करने की सजा ! लड़के का कत्ल कर प्राइवेट पार्ट काटा, लड़की का गला घोंटा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सर्वेश पुरोहित के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

प्यार किया तो प्राइवेट पार्ट काट डाला। ये घटना हुई यूपी के फिरोजाबाद में। यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) के रहने वाले प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस घटना में लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी थी।

आइए जानते हैं पूरा मामला

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

लड़के को मध्यप्रदेश में मारा,

लड़की को राजस्थान में मार दिया

ADVERTISEMENT

दरअसल, फिरोजाबाद के रहने वाले युवक और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार वालों को उनका ये रिश्ता नामंजूर था। इस बीच 31 जुलाई को प्रेमी जोड़ा फिरोजाबाद से भागकर दिल्ली आ जाता है, जिसके बाद से लड़की के परिजन उनकी तलाश में जुट जाते हैं। इस बीच युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को दिल्ली में खोज लिया। परिजन यहां से उन्हें MP के ग्वालियर ले गए, जहां झांसी हाई-वे पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। हत्या के बाद युवक का शव झाड़ियों में फेंककर भाग गए। इसके अलावा लड़की के परिजनों ने युवती की भी हत्या कर दी। उसका शव वहां से 100 किलोमीटर दूर राजस्थान के धौलपुर में झाड़ियों में फेंक दिया। प्रेमी जोड़े की हत्या करने के बाद लड़की के परिजन घर आ गए।

ADVERTISEMENT

ग्वालियर, फिरोजाबाद और राजस्थान पुलिस ने शुरू की अलग अलग जांच

दरअसल, ग्वालियर पुलिस को एक युवक की लाश 5 अगस्त को बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन शुरुआत में युवक के बारे में कुछ भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस बीच मृतक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 10 अगस्त को फिरोजाबाद में दर्ज कराई थी।

इसी दौरान राजस्थान के धौलपुर में भी एक युवती की लाश पुलिस ने बरामद की, जिसका गला घोंटा गया। कई दिनों से खाली हाथ पुलिस को दोनों हत्याओं के बीच किसी कनेक्शन का अंदेशा हुआ।

कैसे खुला मामला, परत दर परत जुड़ी कड़ियां

मामले से पर्दा उस समय उठा, जब फिरोजाबाद पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि ग्वालियर पुलिस को जो लाश मिली थी वो फिरोजाबाद के लड़के की थी। यहीं से कड़ियां जुड़नी शुरू हुईं।

लड़की के परिजनों की मोबाइल फोन खंगाला तो मिला सुराग

पुलिस ने लड़की के परिजनों के फोन नंबर खंगालने शुरू किए तो पता चला कि उनकी लोकेशन, दिल्ली, ग्वालियर और धौलपुर में थी। इसी आधार पर पुलिस ने लड़की के पिता, चाचा और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया। आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT