West Bengal: दक्षिण 24 परगना के मेले में सिलेंडर ब्लास्ट, चार की मौत, पांच घायल
Gas Cylinder Blast: गुब्बारे में गैस भरी जा रही थी तभी यह धमाका हो गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है।
ADVERTISEMENT

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गांव में मेला लगा था। इस मेले में गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मेला देखने आए चार लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं।
पुलिस अफसरों के मुताबिक यह घटना दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता द्वारा गुब्बारे को भरने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
गुब्बारे में गैस भरी जा रही थी तभी यह धमाका हो गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में गुब्बार बेचने वाला मुचुराम मंडल भी शामिल है। इसके अलावा 13 साल की शाहीन, 35 साल का कुतुबुद्दीन 8 साल का बच्चा अबीर गाजी की मौत हो गई। पांच लोग इस हादसे में घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
ADVERTISEMENT
