
’
रवीश पाल सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
MP Clerk House Raided: मध्य प्रदेश का करोड़पति क्लर्क हीरो केसवानी अभी तक टू-व्हीलर का इस्तेमाल करता था। ये उसकी चाल थी ताकि किसी को शक न हो, लेकिन वो फंसा तब जब उसने जीव सेवा संस्थान की जमीन खरीदी।
हीरो केसवानी पर पिछले कुछ समय से नजर रखी जा रही थी। EOW उसके पीछे लगी हुई थी।
जैसे ही EOW की टीम हीरो केसवानी के घर पहुंची, उसी दौरान उसने फिनायल पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। EOW की टीम हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन और इसके हर फ्लोर में आलीशान इंटीरियर और सजावट के काम को देखकर दंग रह गई।
क्या क्या मिला हीरो के घर से ?
- 85 लाख रुपए नकद
- जेवर खरीदी से संबंधित रसीदें
- तीन चार पहिया वाहन और एक एक्टिवा स्कूटर
- करोड़ों रूपये की सम्पत्ति के कागजात
- जिस घर में वो रहता है, उसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
- खुद और अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई कई संपत्तियों के कागजात
- हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में जमा लाखों रूपये
यहां कई सवाल खड़े होते है, मसलन
उसके पास इतने रुपए कहां से आए ?
किस तरह से उसने भ्रष्टाचार किया ?
उसके इस काम में कौन कौन अन्य अधिकारी शामिल थे ?
उसके दिमाग में भ्रष्टाचार करने का दुस्साहत क्यों आया ?
क्या डर नहीं होने की वजह से उसने ये सब किया ?
अब EOW ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ये इतना रुपया और संपत्ति कौन कौन से काम करके बनाए ?