
सांकेतिक फोटो
3 मार्च को छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक तालाब में 13 साल की लड़की की लाश मिली, पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। ज़ाहिर है पहली नजर में ये मामला सुसाइड का ही लगा। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से इस मामले की तफ्तीश की तो उसका सर चकरा गया। पुलिस जांच से पता चला कि लड़की 28 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी, घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 मार्च को थाने में दर्ज करवाई।
सांकेतिक फोटो
अभी पुलिस की जांच चल ही रही थी कि तब तक शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की हत्या की गई थी। लिहाजा पुलिस ने अपनी तफ्तीश का एंगल बदला। गांव वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शक की बिनाह पर गांव के ही जवाहर चंद्रा को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद थोड़ी ही सख्ती से जवाहर टूट गया। खुलासा हुआ कि ये पूरा मामला लव, सेक्स और धोखे से मर्डर का है।
सांकेतिक फोटो
पता चला कि जवाहर और इस लड़की के बीच अफेयर चल रहा था। गांव में सभी को ये बात पता चल गई थी। अब जवाहर इस लड़की से छुटकारा पाने के लिए बेचैन था, इसलिए उसने एक भयानक साजिश रची। पहले उसने प्यार जता कर लड़की से एक सुसाइड नोट लिखवाया। और 2 फरवरी की रात करीब 1 बजे उसने लड़की को तलाब के पास बुलाया। यहां उसने पहले लड़की से शारीरीक संबंध बनाए और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
सांकेतिक फोटो
लड़की का कत्ल करने के बाद जवाहर ने वो सुसाइड नोट लड़की के पास रख दिया, ताकि सभी को ये लगे कि ये पूरा मामला सुसाइड का है। यकीनन जवाहर ने बड़ी साजिश रची थी। लेकिन वो कानून की नजरों से ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता। अब जवाहर कानून की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।