मध्यप्रदेश : रेप के आरोप में कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार
Madhya Pradesh के इंदौर के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे को रेप केस में गिरफ्तार किया, 6 महीने से फरार चल रहा था आरोपी, Get latest crime news daily in Hindi and videos on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

रवीश पाल सिंह/धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
MP CRIME NEWS : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने आखिरकार 6 महीने से फरार चल रहे रेप के आरोपी करण मोरवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। आरोपी को उज्जैन के पास मक्सी से गिरफ्तार किया गया है। रेप का आरोप लगने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। दरअसल, कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने अप्रैल में करण मोरवाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही करण मोरवाल फरार हो गया था। 6 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच उस पर इनाम भी रखा गया था। करण मोरवाल पर हाल ही में इनाम की राशि बढ़कर 25 हज़ार रुपए कर दी गई थी।
सरेंडर की दी गई थी चेतावनी
ADVERTISEMENT
हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करण मोरवाल को चेतावनी भी दी थी कि जितना जल्दी हो सके, वह पुलिस के सामने सरेंडर कर दें, अगर ऐसा नहीं किया तो ऐसी नजीर दी जाएगी जो पूर्व मध्य प्रदेश याद रखेगा। दूसरी तरफ शिवराज सरकार पर भी बलात्कार के आरोपी को 6 महीने तक नहीं पकड़ पाने पर सवाल खड़े हो रहे थे और दबाव भी बढ़ रहा था, ऐसे में पुलिस ताबड़तोड़ करण की गिरफ्तारी को लेकर कई जगह दबिश भी दे रही थी। करण मोरवाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया था। 4 टीम में लगभग 30 पुलिस कर्मी और क्राइम-खुफिया की टीम पकड़ने में लगी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी की। इसी दौरान मक्सी के एक फार्म हाउस पर करण मोरवाल के छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी और पूछताछ करेगी।
ADVERTISEMENT
