Lakhimpur Khiri Case: दलित बच्चियों की हत्या से हड़कंप, 6 आरोपी गिरफ्तार
Lakhimpur Khiri Case: लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे।
ADVERTISEMENT

Lakhimpur Khiri Case: लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। आरोप है कि बदमाशों ने बहनों को अगवा किया और बाद में उनकी हत्या कर शवों को पेड़ से लटका दिया
निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 14, 2022
लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। pic.twitter.com/gFmea4bAUc

इस घटना के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। सभी छह आरोपी आपस में दोस्त है। आरोपी बहनों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए थे।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
ADVERTISEMENT
लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने बताया कि 2 दलित बच्चियों की हत्या के सिलसिले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है।
ADVERTISEMENT
