Kushinagar wedding tragedy video : यूपी के कुशीनगर में कुएं में गिरी महिलाएं और बच्चियां, 13 की मौत, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Kushinagar accident : यूपी के कुशीनगर में बुधवार की रात एक भयानक हादसे में 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई। ये महिलाएं दरअसल एक शादी समारोह में गई हुई थी। गांव में एक शादी समारोह से पहले हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थीं, तभी जाली टूट गई और सभी उसमें गिर गईं। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है।

पूरा वाक्या जानिए

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया। ये आरोप है कि समय से एम्बुलेंस नहीं पहुंची। कुशीनगर में हुए इस हादसे के बाद गांव के ही एक युवक ने बताया कि एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया था। दस लोगों ने समय-समय पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन मदद करने कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची। ये हालात तब देखने को मिले जब घटनास्थल से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर ही एक अस्पताल मौजूद है। हादसे के बाद जब मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो प्राइवेट जीप और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

चीख-पुकार मची थी

कुएं में गिरी महिलाएं अपनों को खोज रही थी

ADVERTISEMENT

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिलाएं मटकोर में व्यस्त थी तो पुरुष खाना बनाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया। लोग वहां पर चीख रहे थे। परिजन अपनों को खोजने में लगे थे। कुछ ही देर में गांव में पुलिस की गाड़ी पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि जब लोग उस पर चढ़ रहे थे तो मना भी किया जा रहा था कि स्लैब टूट जाएगा लेकिन लोग डांस देखने के लिए आगे कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

कुशीनगर में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया।

यूपी में एक और नाबालिग से गैंगरेप! 9 साल की बच्ची का हुआ रेप

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT