kurukshetra: कुरुक्षेत्र में प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर की हत्या
kurukshetra Crime News: हरियाणा में लुटेरों ने एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।
ADVERTISEMENT

Haryana Crime News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई है। ये वाक्या देर रात हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
कैसे हुई वारदात?
ये वाक्या देर रात करीब 10 बजे हुआ। कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में डॉक्टर अतुल अरोड़ा अपनी पत्नी डॉक्टर वनीता अरोड़ा के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी शौक के तौर पर केक बनाती थी। केक बनवाने के बहाने से चार बदमाश घुस गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार भी थे। एकाएक उन्होंने परिवार को काबू कर लिया।
ADVERTISEMENT
इस दौरान लुटेरों ने घर के लोगों को कमरे में बंद कर दिया। महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया। इस पर गुस्साए बदमाशों ने उनके सिर पर भारी चीजें से वार कर दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में महिला डॉक्टर की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस इस केस में किसी जानकार का हाथ होने की बात कह रही है।
ADVERTISEMENT
जोशीमठ में दरारों से झुकी होटलों की बिल्डिंग, SC का तुरंत सुनवाई से इनकारADVERTISEMENT
