Karnataka contractor suicide Case : कांग्रेसी नेता हिरासत में, ईश्वरप्पा के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Karnataka contractor suicide Case : कॉन्ट्रेक्टर की आत्महत्या के बाद अब कर्नाटक में राजनीति उफान पर है। ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

...जब मंत्री का नाम आया सामने

दरसअल, कर्नाटक में एक सिविल कांट्रेक्टलर संतोष पाटिल ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। संतोष का शव उडुपी की एक लॉज से मिला था। संतोष पाटिल ने अपने दोस्त को एक वॉट्सऐप मैसेज किया था। इसमें उन्होंने मंत्री को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

'ईश्वरप्पा मेरी मौत के जिम्मेदार'

CRIME NEWS IN HINDI : संतोष पाटिल ने लिखा था, 'ईश्वरप्पा मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। उनको सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले संतोष पाटिल ने खुद पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर ईश्वरप्पा पर आरोप लगाए थे। ऐसा आरोप है कि मंत्री ईश्वरप्पा ने उनसे काम के बदले 40 फीसदी कमीशन की मांग की थी। संतोष के भाई प्रशांत पाटिल की शिकायत पर ईश्वरप्पा और उनके दो साथियों पर मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT

Karnataka contractor suicide Case : कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार ने आरोप लगाया कि ईश्वरप्पा अपनी पार्टी के कार्यकर्ता से ही रिश्वत चाहते थे। पीड़ित संतोष ने हर तरफ न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT