
अनूप सिन्हा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
वो अपने दोस्तों को ईद के मौके पर गले लगा रहा था, उसी वक्त उन्होंने उसकी पीठ में खंजर घोंप दिया। ये मामला है झारखंड का। झारखंड के जमशेदपुर में ईद के मौके पर दोस्तों को गले लगाकर बधाई देना एक शख्स की मौत का सबब बन गया। दोस्तों ने युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पूरा मामला जानिए
ये मामला कपाली थाना क्षेत्र के तमोलिया इलाके का है। ईद के दिन इरशाद बधाई देने अपने दोस्तों के पास गया। जैसे ही वह एक-एक करके दोस्तों से गले मिलने लगा तभी पीछे से उन्हीं दोस्तों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसके शरीर पर 10 से ज्यादा जख्म मौजूद है। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इरशाद को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्यों की इरशाद की हत्या ?
मृतक इरशाद मानगो गुलाब बाग का रहने वाला था। इस बात की भी जांच हो रही है कि क्या युवक पर हमला कहीं और किया गया था ? इसके बाद युवक जान बचाने के लिए भागते हुए सड़क पर आया और गिर गया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।