Jabalpur Viral Video: ...एक हाथ में बिना कपड़े के मासूम और दूसरे हाथ में रिक्शा, पिता की बेबसी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Jabalpur Viral Video: जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। एक शख्स की पत्नी उसे छोड़कर किसी दूसरे के साथ भाग गई, लेकिन बच्चे इस बेबस पिता के साथ ही रह गए। अब ये पिता मां का फर्ज निभा रहा है। एक हाथ से रिक्शा चला रहा है और दूसरे से बच्चे को पाल रहा है। युवक जिला अस्पताल के नजदीक रिक्शा चलाते हुए गुजर रहा था। किसी ने उसकी वीडियो बनाई। उसके कंधे में बिना कपड़े के मासूम गोद में था।

युवक का नाम राजेश कुमार है। राजेश बिहार का रहने वाला है, लेकिन 10 साल से जबलपुर में ही रह रहा था। यहां वो रिक्शा चला कर अपनी जिंदगी गुजारता था। राजेश की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ भाग गई, लेकिन उस पर अपने दो बच्चों बेटे और बेटी की जिम्मेदारी आ गई।

राजेश दोनों बच्चों फुटपाथ पर रहता है। साथ में उसके बच्चे भी रहते हैं। वो अपने बच्चों को कभी-कभी फुटपाथ में एक बूढ़ी महिला को भी सौंप कर जाता है। रिक्शा चालक का वीडियो सोशल मीडिया में जैसे ही वायरल हुआ। बाल कल्याण समिति ने रिक्शा चालक से संपर्क किया। प्रशासन द्वारा भी संज्ञान लिया गया है। रिक्शा चालक को शेल्टर की व्यवस्था की जाएगी और बच्चे के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। गया। राजेश का कहना है वह अपने बच्चों को लेकर वापस बिहार लौट जाएगा।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT