GYANVAPI SURVEY : तो क्या पहले मंदिर था, जिसे तोड़ कर मस्जिद बनाई गई?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कुमार अभिषेक/रोशन जायसवाल के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

GYANVAPI SURVEY : पहले शिवलिंग मिला, अब मंदिरों का मलबा और शेषनाग-कमल की कलाकृति। पूर्व एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ने वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश कर दी है। इसमें कई खुलासे हुए है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

GYANVAPI SURVEY : क्या क्या मिला मस्जिद के अंदर से, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

- 6 मई को किए गए सर्वे के दौरान बैरिकेडिंग के बाहर उत्तर से पश्चिम दीवार के कोने पर पुराने मंदिरों का मलबा मिला, जिस पर देवी-देवताओं की कलाकृति बनी हुई थी और अन्य शिलापट पट्ट थे, जिन पर कमल की कलाकृति देखी गईं।

- पत्थरों के अंदर की तरफ कुछ कलाकृतियां आकार में स्पष्ट रूप से कमल और अन्य आकृतियां थीं।

- उत्तर पश्चिम के कोने पर गिट्टी सीमेन्ट से चबूतरे पर नए निर्माण को देखा जा सकता है। उक्त सभी शिक्षा पट्ट और आकृतियों की वीडियोग्राफी कराई गई।

- उत्तर से पश्चिम की तरफ चलते हुए मध्य शिला पट्ट पर शेषनाग की कलाकृति, नागफन जैसी आकृति देखी गईं। शिलापट्ट पर सिन्दूरी रंग की उभरी हुई कलाकृति भी थीं।

- शिलापट्ट पर देव विग्रह, जिसमें चार मूर्तियों की आकृति बनी है, जिस पर सिन्दूरी रंग लगा हुआ है, चौथी आकृति जो मूर्ति की तरह प्रतीत हो रही है, उस पर सिन्दूर का मोटा लेप लगा हुआ है।

GYANVAPI SURVEY : एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ने वाराणसी कोर्ट के आदेश पर 6 मई और 7 मई को ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे किया था। बाद में विरोध के चलते उन्हें ये सर्वे रोकना पड़ा था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट से एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाने की मांग की थी।

ADVERTISEMENT

हालांकि, कोर्ट ने अजय मिश्रा को हटाने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा विशाल सिंह और अजय सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था। कोर्ट ने 17 मई तक ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करके रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT