Goldy Brar : ऐसे पकड़ा गया मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बरार?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Goldy Brar : जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी, तब एक नाम सामने आया था। वो था गोल्डी बरार। एजेंसियों को उस वक्त पता चला था कि गोल्डी कनाडा में है। पिछले काफी समय से उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस को इस दौरान पता चला कि गोल्डी कनाडा छोड़ कर कैलिफॉर्निया पहुंच गया है। फिर उसे अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में ले लिया गया। हाल ही में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गोल्डी बरार के खिलाफ भारत में 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

वह कैलिफोर्निया के FRESNO सिटी में आकर रहने लगा था। भारत की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि गोल्डी बरार को 20 नवंबर को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

कौन है गोल्डी बरार ?

गोल्डी का असली नाम सतविंदर सिंह है। वो पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसका जन्म 1994 में हुआ था। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। उसकी कालेज टाइम से ही लारेंस से दोस्ती है। 2017 में गोल्डी छात्र वीजा पर कनाडा गया था। गोल्डी BA की डिग्री हासिल कर चुका है। गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। गोल्डी बरार पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, गोल्डी पर पंजाब में कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिसमें 4 में वो बरी हो चुका है। दिल्ली के उत्तम नगर में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

ADVERTISEMENT

कोरियाई महिला ने बयां किया अपना दर्द!

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT