Delhi Crime: मामूली कहासुनी में सगे भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत दूसरा घायल

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Crime News: दिल्ली के बिन्दापुर (Bindapur) इलाके में मामूली कहासुनी (Verbal Fight) के चलते बदमाशों ने चाकू (Knife) गोदकर (Stabbing) एक युवक की हत्या (Murder) कर दी। बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में चाकू लहराते हुए आराम से फरार हो गए। 

वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को नजदीकी माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लोहित (32) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान अनिल के रूप में हुई है दोनों सगे भाई हैं।

पुलिस के मुताबिक हत्या और हत्या की कोशिश के इस मामले में वारदात के चंद घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वरुण उर्फ कबूतर और रोबिन के रूप में हुई है। इसमें कबूतर मुख्य आरोपी है। इसने ही चाकू से लोहित के ऊपर 20 से ज्यादा बार प्रहार किया था। दोनों आरोपी  जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनसे बिंदापुर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENT

जानकारी के अनुसार लोहित और उसका भाई अनिल उत्तम नगर इलाके में रहते हैं। दोनों भाई प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जहां लोहित पटना में एक कंपनी में सुपरवाइजर की जॉब करता था और मां को कैंसर होने की वजह से वह घर आया हुआ था। पीड़ित पिता की माने तो बीती रात लोहित और अनिल उत्तम नगर स्थित D-115 में बन रहे मकान से घर के लिए स्कूटी पर लौट रहे थे।

जहां उत्तम नगर के सैनिक नगर में रात करीब 12.30 बजे दो आरोपियों ने उनकी स्कूटी रुकवाई और दोनों भाइयों से कहासुनी हुई। इसी बीच बदमाशों ने दोनों भाइयों के ऊपर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया। दोनों भाई चीखते चल्लाते रहे। लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की।

ADVERTISEMENT

वही आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इधर घायल अनिल ने जैसे तैसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका ए वारदात की जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  वही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT