Delhi Crime: पांच लाख का इनामी आतंकवादी खानपुरिया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Crime News: एनआईए ने मोस्ट वांटेड (Most Wanted) आतंकवादी (Terrorist) कुलविंदरजीत सिंह उर्फ ​​खानपुरिया को शुक्रवार (Friday) को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) नई दिल्ली से गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। यह आतंकी 2019 से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आतंकवादी कुलविंदरजीत खानपुरिया डेरा सच्चा सौदा से संबंधित प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश में वांटेड था। 

आरोपी बीकेआई और केएलएफ जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था। वह 2019 से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आतंकवादी पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई आतंकवादी मामलों में शामिल और वांटेड था। वह नब्बे के दशक में कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में एक बम विस्फोट मामले और अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था।

जांच से पता चला है कि कुलविंदरजीत खानपुरिया डेरा सच्चा सौदा से जुड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पंजाब में पुलिस और सुरक्षा से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश के पीछे मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड है। इसके अलावा, वह पंजाब और पूरे देश में आतंक पैदा करने के उद्देश्य से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बना रहा था। उन्होंने कुछ Targets की रेकी भी की थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

खानपुरिया को एनआईए की विशेष अदालत, पंजाब ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था। जिसके बाद लुक आउट सर्कुलर (एलओसीयू) जारी किया गया था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था। गौरतलब है कि खानपुरिया के चार साथी साजिशकर्ताओं को उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT