
DELHI CRIME NEWS : दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूटी पर सवार बदमाशों ने जितेंद्र उर्फ जीतू को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जब कि दो अन्य की तलाश जारी है। डीसीपी शाहदरा आर. साथियासुदंरम का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
कैसे हुए वाक्या ?
ये वाक्या कृष्णा नगर स्थित घोंडली चौक पर हुआ। सुबह साढ़े 6 बजे सफेद एक्टिवा स्कूटी पर एक व्यक्ति, जिसका चेहरा ढका हुआ था, जितेंद्र का इतंजार कर रहा था। उसके साथ दो और साथी खड़े थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने जितेंद्र को देखा। उन्होंने जितेंदर @ जीतू पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और तुरंत मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने जितेंद्र @ जीतू, 32 साल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से पांच खाली गोलियां बरामद हुई।
जांच के दौरान शकरपुर टी प्वाइंट पर थाना शकरपुर के पुलिस स्टाफ ने देखा कि स्कूटी पर तीन लोग गलत साइड से आ रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस दौरान उनकी स्कूटी फिसल गई और वे सभी गिर गए और भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। आखिरकार एक आरोपी पकड़ गया, जिसकी पहचान गौरव अरोड़ा के रूप में हुई। उसके साथी प्रिंस वाधवा और विकास पांचाल भागने में सफल हुए। जांच में पता चला कि दोनों पक्षों की पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। साथ साथ डेढ़ साल पहले हमलावरों और पीड़ित और उसके भाई के बीच लड़ाई भी हुई थी। इसी का बदला लेने की नीयत से ऐसा किया गया। आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर जिसमें पांच जिंदा कारतूस, देसी पिस्तौल, एक फायर राउंड और स्कूटी बरामद की है।