Delhi Crime: भाई के सामने भाई को मार दी गोली, मौत का खौफनाक CCTV

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Murder News: दिल्ली के बिंदापुर में दोनों भाई (Brothers) स्कूटी से घर जा रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों (Goons) ने गोली मार (Shot) कर एक भाई की हत्या (Murder) कर दी। जानकारी के मुताबिक अरोड़ा बंधु रात में दुकान बंद करके अपने बड़े भाई मोहित अरोड़ा के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे।

वक्त करीब सवा12 बजे के आसपास था कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोका। जैसे ही बदमाशों ने गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाली दोनों भाई जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद बदमाशों ने मोहित को गोली मार दी।

कत्ल की खौफनाक वारदात का VIDEO

मृतक व्यवसाई की पहचान 32 साल के मोहित अरोड़ा के रूप में हुई है। उनका उत्तम नगर, मानसकुंज रोड पर दिल्ली साड़ी हाउस के नाम से शोरूम है। जो बड़े भाई मोहित अरोड़ा और एल के अरोड़ा साथ में चलाते थे। बदमाशों की गोली रोहित के सीने में और वो जमीन पर गिर पड़ा। भाई को गिरा देख भाई ने उसे उठाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाई ने मोहित को गोद में लिटा रखा है मोहित लहुलुहान हैं। आनन फानन में घायल मोहित को नजदीक के दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को देर रात 12:30 बजे इस वारदात की सूचना मिली थी। बिंदापुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम लगा दी गई है। जो कैश का बैग स्कूटी पर था वो बदमाशों ने लूटा नही है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या किसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। 

ADVERTISEMENT

कत्ल के चश्मदीद बड़े भाई रोहित ने पुलिस को बताया की वो स्कूटी चला रहे थे। तभी सामने से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और बिना कुछ पूछे गोली चला दी, जिसके बाद वो स्कूटी से उतरकर भागे लेकिन मोहित को सीने में गोली लग चुकी थी। हमलावर बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाईक बरामद की है जो यूपी नम्बर की है। देर रात से ही लोकल पुलिस के अलावा, क्राइम टीम, स्पेशल स्टाफ, AATS की कई टीमें छानबीन में लगी हुई है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT