’
Haryana Crime News: रोहतक शहर की जनता कालोनी में बीती 22 और 23 की रात को साढ़े तीन बजे चंद्रभान और उनकी पत्नी निशा की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी। इस हत्याकांड को चंद्रभान के बेटे (Son) तरुण ने अंजाम दिया था जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण नशे और जुए खेलने का आदि होने के कारण उस पर करीब 16 लाख रुपए कर्ज हो गया था। ये 16 लाख का कर्ज उतारने के लिए आरोपी अपने पिता की जायदाद और होटल अपने नाम करवाना चाहता था।
आरोपी अक्सर होटल अपने नाम करने के लिए माता पिता से काफी से झगड़ा करता था। जब पिता चंद्रभान ने होटलबेटे तरुण के नाम करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपने ही पिता चंद्रभान और मां निशा को जान से मारने की योजना बनाई।
वारदात की रात भी नशे की हालात में पिता और मां से झगड़ा किया था। आरोपी ने यूपी से दो अवैध पिस्तौल खरीद का लाया था। आरोपी ने अलग-अलग पिस्तौल से गोली दोनो को गोली मारी थी। पहले अपनी मां के सिर में उसके बाद पिता को भी सिर में गोली मारकर दोनों का कत्ल कर दिया था।
कत्ल करने के बाद फरार हुए तरुण की लोकेशन हरिद्वार की आ रही थी। पुलिस की एक टीम हरिद्वार की भी गई थी। गिरफ्तारी के बाद तरुण ने पुलिस को बताया कि वो हत्या करने के लिए यूपी से दो अवैध पिस्तौल 35 हजार में खरीद कर लाया था।