Maharashtra Crime: अमरावती उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने 10वां आरोपी किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Amravati Murder Case: अमरावती शहर के केमिस्ट उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की 21 जून को हत्या (Murder) कर दी गई थी। इस मामले में शुक्रवार को NIA ने दसवें आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी शहर के लालखड़ी इलाके का रहने वाला है। एनआईए (NIA) ने आज गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शेख शकील शेख छोटू (28, इमामनगर, लालखड़ी, अमरावती) है।

उमेश कोल्हे की नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हत्या कर दी गई थी। एनआईए 2 जुलाई 2022 से इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, एनआईए ने आठ दिन पहले उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया।

अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दस हो गई है। गिरफ्तार किया गया दसवां आरोपी शकील है जो एनआईए मामले के अन्य आरोपियों के साथ साजिश में शामिल है। इस बीच एनआईए ने आठ दिन पहले शहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था और कुछ से पूछताछ की थी। उसके बाद शुक्रवार को दसवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

54 साल के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को अमरावती में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को उसी तरह अंजाम दिया गया था, जैसे उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या की गई थी। आरोपियों ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने के कारण उमेश कोल्हे को मार डाला था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT