Chinese Manja Death: चाइनीज मांझे बना किलर मांझा, एक युवक की गई जान

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Chinese Manja Death: दिल्ली में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर जा रहा था तभी फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया और वह हादसे का शिकार हो गया।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

मृतक युवक का नाम सुमित रांगा था। बुराड़ी में उसकी दुकान थी। वह बाइक से बुराड़ी से अपने घर रोहिणी जा रहा था। उस वक्त हैदरपुर फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया और उसकी गर्दन कट गई। पास में ही मौजूद एक युवक उसे एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने धारा 304A में FIR दर्ज कर ली है। सुमित रांगा की बुराड़ी में हार्डवेयर की दुकान थी। वो रोहिणी में रहता था। वो अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT