बिहार: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सभी 4 आरोपी गिरफ्तार
Bihar Begusarai: बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर गोलियां बरसाई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

रोहित कुमार सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Bihar Begusarai: बेगूसराय में 10 लोगों पर गोलियां चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया लिया है। इस मामले में एक शख्स की मौत हो गई थी। पकड़े गए चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी बेगूसराय से और एक आरोपी झाझा से गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, चारों के नाम हैं, युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित। बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर गोलियां बरसाई थी।
ADVERTISEMENT

बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। डीआईजी ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था।
ADVERTISEMENT
