Assam child marriage crackdown: असम में सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ कंसा शिकंजा!

ADVERTISEMENT

Assam child marriage crackdown
Assam child marriage crackdown
social share
google news

गुवाहाटी से आफरीदा हुसैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Assam child marriage crackdown: बाल विवाह पर असम की हिमंता विस्वा सरमा ने शिकंजा कसा तो इसका विरोध भी शुरू हो गया। असम के धुबरी में हजारों की संख्या में लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, गिरफ्तारियां हुईं तो पीड़ितों ने थाने का घेराव कर लिया। सिर्फ धुबरी में ही पुलिस ने करीब 375 FIR दर्ज की है और वहां करीब 130 लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। हिमंता सरकार की ऐसी कार्रवाई असम के कई हिस्सों में हुई है और कार्रवाई के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

Total arrest so far - 2441. Crackdown against Child marriage continues in #assam https://t.co/zSfSG1xN1I

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 6, 2023

3 फरवरी से हिमंता बिस्वा सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ शिकंजा कसा है। 2250 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा बिश्वनाथ में 139 गिरफ्तारी, बारपेटा में 128 गिरफ्तारी, धुबरी में 127, बक्सा में 123, होजाई में 112 और नगांव में 100 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बाल विवाह करने और कराने वालों के खिलाफ पुलिस 4000 से ज्यादा FIR दर्ज कर चुकी है और कड़ी कार्रवाई जारी है। मसला इसलिए भी सियासी रंग ले रहा है क्योंकि पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जबतक चुनाव होने हैं, तबतक ये मुद्दा पूर्वोत्तर की सियासत में छाया रहेगा।

Earthquake in Turkey and Syria Update: तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 195 के पार!

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT