
’
अरविंद शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Agra Crime News: यूपी के आगरा में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के पीछे का सच ?
Murder News Hindi: ये वारदात आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र की है। मृतक नवीन चांदी कारोबारी था। 4 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे नवीन अपने दोस्त टिंकू भार्गव के साथ घर से एक्टिवा लेकर गया था। शाम 8:00 बजे नवीन की बेटी ने उसे फोन किया। नवीन ने बेटी को बताया कि वह टिंकू भार्गव और उसके दोस्त अनिल के साथ है।
एक घंटे बाद परिवार के लोगों ने दोबारा फोन किया तो टिंकू और नवीन का फोन स्विच ऑफ बता रहा था। परिवार वाले परेशान होने लगे। देर रात तक नवीन का कुछ भी अता-पता नहीं था। रात में पुलिस का फोन नवीन के घरवालों को आया। पुलिस ने जानकारी दी कि नवीन के साथ सिकंदरा में कोई घटना हो गई है। जानकारी मिलते ही नवीन का भाई प्रवीन अपने दोस्तों के साथ सिकंदरा अरसेना के जंगल पर पहुंचा। मौके पर सड़क किनारे सफेद रंग की कार खड़ी थी।
गाड़ी के अंदर मृतक नवीन का सिर पड़ा हुआ था, जबकि गाड़ी के नीचे निर्वस्त्र धड़ पड़ा हुआ था।
कहां की आरोपियों ने नवीन की हत्या और क्यों की ?
Agra Murder News: आरोपी टिंकू भार्गव भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि दोनों ने इस जघन्य वारदात को क्यों अंजाम दिया?