
गीता मोहन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Abdul Rehman Makki: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी और लश्कर ए तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया।
भारत ने भी अब्दुल रहमान मक्की को वॉन्टेड घोषित किया था। मक्की आतंकी संगठन लश्कर के लिए धन जुटाता है। आतंकियों की भर्ती करता है। युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के नापाक काम में शामिल रहा है। मक्की लश्कर की राजनीतिक विंग जमाद उद दावा का भी चीफ है। वह लश्कर के कई विभागों का प्रमुख रहा है।
क्या फर्क पड़ता है ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने पर?
अब्दुल रहमान मक्की हाफिज सईद का साला है। उसके पिता का नाम हाफिज अब्दुल्ला बहवालपुरी है। भारत में हुए बड़े हमलों के पीछे हाफिज सईद के साथ-साथ मक्की भी शामिल था। मक्की को पाकिस्तान में 15 मई 2019 को गिरफ्तार किया गया था। 2020 में उसे सजा सुनाई गई थी। तभी से वो हाउस अरेस्ट है। उस पर टेरर फंडिंग का आरोप था।