नशे में टल्ली तीन लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसवाले को काट भी लिया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Palghar Drunken Girls Hi Voltage Drama: नशे में टल्ली तीन लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर महाराष्ट्र के पालघर में विरार के लोग पहले तो हैरत में पड़ गए लेकिन बाद में लड़कियों की हरकतों को देखने के बाद लोग मजे लेने लगे। 

नशे में टल्ली लड़कियों का बार के सामने तमाशा

ये तमाशा विरार के एक रेस्टोरेंट और बार के सामने हुआ। जिस वक्त लड़कियां तमाशा कर रही थीं लोग भीड़ लगाकर इस तमाशे का लुत्फ ले रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को इत्तेला कर दी। मौके पर पुलिस पहुँची और फिर उसके बाद जो हुआ तो लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। मजे की बात ये है कि पुलिस को अपनी जान बचाने और लड़कियों के तमाशे को काबू में करने के लिए अच्छा खासा पसीना बहाना पड़ा। 

नशे में पुलिस से ही भिड़ गईं लड़कियां

विरार में रेस्टोरेंट और बार से निकलने के बाद नशे में टल्ली इन तीनों लड़कियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, तो अच्छा खासा मजमा इकट्ठा हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस को देखकर लड़कियां गाली गलौज करने लगीं, इसी बीच एक लड़की ने पुलिस वाले की वर्दी पकड़ ली। पुलिस से भिड़ रही लड़कियों ने जमकर पुलिसवालों के साथ बदसलूकी की, धक्का मुक्की की और हमला करने की कोशिश भी की।  

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल 

इसी बीच इस पूरे तमाशे को वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। नशे में टल्ली लड़कियों के इस ड्रामे को देखकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पता लगा है कि इस तमाशे के बीच एक लड़की ने महिला पुलिस कर्मी को दांतों से काट भी लिया।

पुलिस ने कार्रवाई की

बाद में पुलिस ने जैसे तैसे हालात को काबू में किया और अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस का कहना है कि वहां मौजूद पुलिसवालों ने लड़कियों को समझाने की हर मुमकिन कोशिश की। जबकि लड़कियां हद से बाहर जाकर हरकत करने से बाज नहीं आ रही थीं। 
 

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT