रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, 110 लोगों की मौत, डेढ़ सौ से ज़्यादा ज़ख़्मी, कंसर्ट हॉल में घुसे 5 हथियारबंद आतंकी, भयंकर फायरिंग

ADVERTISEMENT

तस्वीर
तस्वीर
social share
google news

Russia Terror Attack: मॉस्को सिटी हॉल में आतंकी हमला किया गया है। मास्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 110 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 145 से ज्यादा लोग जख्मी बताई जा रहे हैं। यह आतंकी हमला मॉस्को के कंसर्ट हॉल में किया गया। 

पांच हथियारबंद आतंकवादी हॉल में घुस गए। जिस दौरान यह हमला हुआ हॉल में करीब 7000 लोग मौजूद थे। आतंकवादियों ने हाल में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। अभी भी पांच आतंकवादी कंसर्ट हॉल में छुपे हुए हैं। मॉस्को एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

रूस के मुताबिक मॉस्को को रीजन में बड़ा आतंकी हमला किया गया है। यह हमला क्रोकस सिटी हॉल में किया गया है जहां पर कंसर्ट हो रहा था। यहां चार-पांच हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें हमलावर लगातार फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और लोगों को सामने से गोलियां मार रहे हैं यह वीडियो अपने खौफनाक हैं कि जिनको दिखाना भी मुश्किल है।  

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

मास्को की कई फोर्सज आतंकियों की तलाश में तैनात की गई है। हेलीकॉप्टर और स्पेशल फोर्सज को कंसर्ट हॉल के अंदर दाखिल कराया गया है। रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा हमला हुआ है। इस अंधाधुन इस फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। आतंकी हमले में कंसर्ट हॉल में आग लग गई। हज़ारों लोगों की चीख पुकार दूर तक सुनाई देती रही।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT