देखें वीडियो - Gurmeet Ram Rahim Singh: गुरमीत राम रहीम का नया गाना लॉन्च!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Gurmeet Ram Rahim Singh: कौन कहेगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हत्या और रेप के जुर्म में सजायाफ्ता है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का ये ताजा वीडियो है। अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम वीडियो में युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दे रहा है। वीडियो में डेरा प्रमुख एक जीप से एंट्री लेता है। राम रहीम के गाने में कई खिलाड़िय़ों के वीडिय़ो का इस्तेमाल किया गया है। गाने में में एक जगह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का वीडियो भी है। नए गाने को गुरमीत राम रहीम ने ही लिखा है, कंपोज किया है, निर्देशित किया है और गाया भी है।

हाल में परोल पर आया डेरा प्रमुख ना सिर्फ गाने लांच कर रहा है बल्कि प्रवचन भी कर रहा है। परोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम का ये पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का वीडियो जारी किया था। डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैरोल पर है ओर 21 जनवरी से बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में अपने परिवार के साथ है। आश्रम से सत्संग और उसके दूसरे वीडियो लगातार आ रहे हैं। एक वीडियो में वो तलवार से केक काटता हुआ नजर आया था। इन वीडिय़ोज के आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

परोल पर राम रहीम को इतनी छूट कैसे मिली हुई है?

क्योंकि परोल की कुछ शर्तें होती हैं।

ADVERTISEMENT

2017 से राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है और वो हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। लेकिन वो समय समय पर परोल पर बाहर आता रहता है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था।

ADVERTISEMENT

7.8 की तीव्रता के भूकंप से तुर्की में भारी तबाही का अंदेशा, कई बिल्डिंग धराशायी

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT