उत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या, सामने आई आरोपियों की तस्वीर!

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Tarsem Singh
Uttarakhand Tarsem Singh
social share
google news

राजेश छाबड़ा, रमेश चंद्र के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Uttarakhand Tarsem Singh: उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि दो लोग बाइक पर आए हैं। उसमें से एक शख्स गोलियां चला रहा है। 

तरसेम सिंह बाबा राम देव के साथ

तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। तरसेम सिंह ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन कुछ नहीं कर सका। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

हमलावर

गुरुद्वारे नानकमत्ता साहिब के पास ही डेरा कारसेवा परिसर के अंदर ही उनकी हत्या की गई। ये वाक्या सुबह 6 बजे हुआ। इस घटना के चश्मदीद गवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह जैसे ही बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आए। दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उनकी हत्या के बाद से ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुटी हुई है।

ADVERTISEMENT

Note: ये खबर अभी अपडेट हो रही है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT