ऑनलाइन डेटिंग ऐप से प्यार, शादी की क़समे, लिव-इन रिश्ते और सूटकेस में गर्लफ्रेंड की लाश का राज़

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

देहरादून से सागर शर्मा की रिपोर्ट

Uttarakhand Crime: राजधानी देहरादून मे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बॉयफ्रेंड ने 24 साल की गर्लफ्रेंड को मौत की नींद सुला दिया। आमतौर पर देवभूमि उत्तराखंड का हरिद्वार शांत इलाका हैं। इसी हरिद्वार की रहने वाली 24 साल की शहनूर ने देहरादून का रुख किया और संस्कृति विहार में रह कर एक स्पा सेंटर में काम करने लगी। शहनूर की ज़िंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था कि साल 2018 में ऑनलाइन डेटिंग एप्प से उसकी मुलाकात राशिद नाम के लड़के से हुई। दोनों के बीच मुलाकातें प्यार में बदल गयीं और जल्द दोनों शादी करने की तैयारियों में जुट गए। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन दिसंबर 2023 में अचानक शहनूर कहीं लापता हो गई। 

लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

शहनूर की मां ये जानती थी कि उनकी बेटी की मुलाकात राशिद से होती थी। शहनूर की मां ने राशिद से शहनूर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो किसी लड़के के साथ भाग गई है। यही वजह थी कि शहनूर की मां ने फौरन पटेल नगर पुलिस थाने का रुख किया और शहनूर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। अब गेंद देहरादून पुलिस के पाले में थी। पुलिस के सामने चुनौती थी अब उसे शहनूर की तलाश करनी थी। पुलिस ने शक की बिनह पर शहनूर के बॉयफ्रेंड राशिद से पूछताछ की। पुलिस की पहली पूछताछ के बाद ही राशिद फरार हो गया। अब पुलिस का शक राशिद पर ही गहरा रहा था। दो दिन पहले ही राशिद चुपचाप संस्कृति विहार पंहुचा। 

ADVERTISEMENT

देर रात घर आने पर हुआ शक

यहां वो शहनूर के साथ लिव-इन में रहा करता था। दरअसल राशिद घर से अपना सामान लेने आया था। पटेल नगर पुलिस मौके की तलाश में थी और पुलिस ने राशिद को दबोच लिया। पुलिस ने राशिद से सख्ती से पूछताछ की हैरान करने वाला खुलासा हो गया। अब राशिद पुलिस के सामने जैसे जैसे पूरी वारदात का खुलासा करता जा रहा था पुलिसवालों भी सन्न होते जा रहे थे। राशिद ने पुलिस को बताया कि वो शहनूर के साथ संस्कृति विहार में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहा करता था। दोनों जल्द शादी करने वाले थे। इसी बीच राशिद को अपनी प्रेमिका शहनूर पर शक होने लगा। शक इस बात का कि शहनूर के किसी युवक से संबंध हैं।

देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव

शहनूर अक्सर देर रात घर आया करती थी। कई बार तो वो पूरी रात बाहर रहती थी। 27 दिसंबर को भी वह सुबह दो बजे कमरे पर आई तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और शहनूर ने उसे थप्पड़ मार दिया।  जिस पर गुस्से में आकर उसने शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल करने के बादा राशिन ने शहनूर के शव एक बड़े से लाल रंग के सूटकेस में डाल कर युवती की ही स्कूटी से मोहंड के जंगल में स्थित नाले में फेंक दिया। वहीं आरोपी राशिद की निशानदेही पर पुलिस ने सूटकेस के साथ लडकी के शव का कंकाल भी बरामद किया है। इस तरह चार महीने बाद पुलिस ने कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...