शिकागो में भारतीय छात्र पर फिर हुआ जानलेवा हमला, वीडियो से मची सनसनी

ADVERTISEMENT

शिकागो में भारतीय छात्र पर हमला सीसीटीवी में कैद हुआ
शिकागो में भारतीय छात्र पर हमला सीसीटीवी में कैद हुआ
social share
google news

Indian Student Attacked: अमेरिकी के शिकागो में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, तीन हमलावरों ने पीछा करके भारतीय छात्र को बुरी तरह  पीटा, भारतीय छात्र को जख्मी करके छोड़कर भागे|

शिकागो में भारतीय छात्र पर हमला

सात समंदर पार से आई इस एक खबर ने पूरे हिन्दुस्तान को झकझोरकर रख दिया। अमेरिका के शिकागो में एक बार फिर भारतीय छात्र पर हमला हुआ है। ये वारदात 4 फरवरी की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के वक़्त एक लड़का हाथों में पैकेट लेकर जाता दिखाई पड़ रहा है, और उसी रास्ते में उससे सामने से तीन लोग आते दिखाई दिए, जिन्होंने हुडी पहनकर खुद को काफी हद तक छुपा रखा था। लेकिन अचानक तीनों उस लड़के का पीछा करने लगते हैं...और उसे तीनों घेरकर पकड़ लेते हैं...उसके बाद तीनों उसे बुरी तरह पीटते हैं, फोन छीनते हैं और फिर उसे लहुलुहान करके भाग जाते हैं। छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा है। 

हैदराबाद का रहने वाला है छात्र

जिस भारतीय छात्र को हमलावरों ने अपना शिकार बनाया उसकी पहचान सैयद मजाहिर अली के तौर पर हुई है। वह हैदराबाद का रहने वाला है और मास्टर्स की डिग्री के लिए अमेरिका गया है। इधर, छात्र की पत्नी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उसे बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट देने और तीन बच्चों के साथ अमेरिका भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है।

ADVERTISEMENT

भारतीय छात्र मजाहिर की पत्नी ने भारत के विदेशमंत्री को खत लिखा

खाना लेने निकला था पीछा करके पीटा

घटना के बाद कुछ लोग छात्र की मदद के लिए आए। मजाहिर ने कहा वो घर से खाना लेने के लिए निकला था। जब सामान खरीदकर वापस घर जाने लगा तभी तीन लोग आए और मेरा पीछा करने लगे। उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया।भीड़ जमा होने लगी तो मेरा फोन छीनकर भाग गए। हालांकि मजाहिर पर हुआ ये हमला अमेरिका में इसी साल भारतीय पर हुआ ये चौथा हमला है। 

भारतीय छात्र श्रेयश जिसकी रहस्यमय हालात में मौत हुई


जनवरी 2024 से अब तक अमेरिका में चार भारतीय छात्रों पर हमला 
श्रेयस रेड्डी, नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन मारे जा चुके हैं। 
2 फरवरी को श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी।
श्रेयस की मौत के बारे में भारतीय कॉन्सुलेट ने जानकारी दी थी
श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था
उसकी मौत को लेकर पुलिस की जांच चल रही है

ADVERTISEMENT

15 दिन पहले छात्र की हत्या की थी

करीब 15 दिन पहले ही एक और अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जानकारी रविवार को सामने आई थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 25 साल के छात्र विवेक के सिर पर एक बेघर शख्स ने हथौड़े से 50 बार वार किया था। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। उस स्टोर के बाहर एक बेघर शख्स आता था।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...