UP Crime: गाजियाबाद में हथियारों के दम पर 50 लाख की डकैती, ट्रक में लूट कर ले गए माल

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ghaziabad Robbery Case: ग़ाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में तड़के 10-12 अज्ञात हथियारबंद (Armed) बदमाशों (Robbers) ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैती की घटना साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया कॉपर और लेड की एक फैक्ट्री में हुई। इस फैक्ट्री में कॉपर और लेड के बैग और कट्टे रखे हुए थे। बदमाश अपने साथ एक बड़ा ट्रक लेकर आए थे और यहां से करीब 50 लाख का माल लूटकर फरार हो गए। 

फैक्ट्री मालिक अनुप गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक दर्जन हथियारबंद बदमाश फैक्ट्री के बंद गेट को फांद अंदर घुस आए। डकैतों ने यहां मौजूद दो गार्ड को बंधक बना लिया। अनूप गुप्ता के मुताबिक बदमाश यहां 2 घंटे तक डकैती की घटना को अंजाम देते रहे और फैक्ट्री परिसर में ट्रक लाकर कर उसमें कॉपर के कट्टे और लेड के पेटी को भरकर फरार हो गए।

फैक्ट्री मालिक अनूप गुप्ता के मुताबिक लूटे गए माल की कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपए के आसपास होगी। वहीं कंपनी में मौजूद गार्डों के मुताबिक पहले दो हथियारबंद बदमाश अंदर गेट फांद कर आए थे जिन्होंने हथियारों के बल पर दोनों गार्डो को बंधक बना लिया। बदमाश गार्ड को जान से मारने की धमकी देकर डराया और फिर उनके हाथ पैर बांधकर एक कोने में डाल दिया। जिसके बाद डकैतों ने अपने साथियों के साथ लूटपाट की।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और थानाध्यक्ष पहुंचे। पुलिस अफसरों के मुताबिक घटना तड़के तकरीबन 2:30 से 3:00 के बीच की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT