बरेली में टंकी ठीक करने आए मिस्त्री ने युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Rape News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गांव में टंकी का काम करने आया मुस्लिम मिस्त्री ने हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव में सरकारी टंकी की फिटिंग का कार्य करने आए तस्लीम ने हिंदू लड़की को बहला फुसला दुष्कर्म किया। 

आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी

जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी एवं धर्म परिवर्तन का दावा बनाया। जैसे इसकी जानकारी गांव वालों को लगी गांव वालों ने मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना हिंदू जागरण के कार्यकर्ताओं को लगी तो थाना इज्जत नगर में जाकर मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित लड़की के भाई की तरफ से आरोपी के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक टंकी फिटिंग का काम करने गांव में गया था। लड़के ने लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने उसको जान से मारने की धमकी दी और धर्मपरिवर्तन का दबाब बनाया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थाना इज्जत नगर के आह्लादपुर चौकी के आसपुर गांव में यह घटना प्रकाश में आई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT