सरकारी दफ्तर में कर रहे थे गंदी हरकतें, अश्लील वीडियो वायरल, क्लर्क व महिला कर्मचारी सस्पेंड
UP Crime News: जिले के नगर पालिका कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक तथा एक महिला सहकर्मी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पालिका अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
ADVERTISEMENT

UP Crime News: शाहजहांपुर के नगर पालिका कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक तथा एक महिला सहकर्मी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पालिका अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। नगर पालिका, जलालाबाद के अध्यक्ष शकील अहमद ने मंगलवार को बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नगरपालिका कार्यालय का एक वीडियो आया था।
सरकारी दफ्तर में कर रहे थे गंदी हरकत
इस वीडियो में वरिष्ठ लिपिक गफ्फार खान कार्यालय की सहकर्मी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे। अहमद के अनुसार, उन्होंने तत्काल दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद उन्होंने खान तथा महिला सहकर्मी को निलंबित कर दिया तथा मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
क्लर्क व महिला कर्मचारी सस्पेंड
शकील अहमद ने बताया कि जूनियर इंजीनियर कुलदीप को जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद थाना जलालाबाद पुलिस ने भी एक मामला दर्जकर गफ्फार को गिरफ्तार किया था। फिर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
