UP Badaun News : कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ बवाल, फिर हुआ मर्डर

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

UP Badaun News: यूपी के बदायूं में एक शख्स की महज कूड़े के ढेर साफ करने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले बहस और बाद में मारपीट की नौबत आ गई। 

हालात ये पैदा हो गए कि एक शख्स की हत्या हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENT

ये वाक्या मंगलवार को हुआ। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के धीमरपुर गांव में कूड़े का ढेर साफ करने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई। रामानंद के परिवार के सदस्यों पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इसमें 60 साल के रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

रामानंद की हत्या के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

ADVERTISEMENT

पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...