शराब की दो बोतल, बेड के नीचे छुपी दो लड़कियां, बीवी ने अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ा, तो हुआ ये 'ड्रामा'

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है
social share
google news

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल है। जिसमें एक शख्स की बीवी अपने ही पति को शराब की दो बोतल और कमरे में छुपी लड़कियों के साथ रंगें हाथों पकड़कर उसके रंग में ऐसा भंग डालती है कि पूरी दुनिया में तमाशा बन जाता है। 

कमरे में पुलिस लेकर आ धमकी बीवी

वीडियो में एक महिला दरवाजा खटखटा रही है। शायद वो किसी फ्लैट का दरवाजा है। उस महिला के साथ एक पुलिस का सिपाही और एक और शख्स भी दिखाई पड़ रहा है। कुछ देर दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजा खुलता है। दरवाजे के भीतर एक बड़ी उम्र का शख्स नज़र आता है जो अपने कपड़े संभालते हुए दरवाजा खोलता है। शायद दरवाजा खटखटाकर कमरे में पुलिसवाले के साथ दाखिल होने वाली उसकी बीवी है।

ये कैसा बहाना है?

वो महिला आगे बढ़ती है तो कमरे के भीतर वाला बड़ी उम्र का वो शख्स अब अपनी जिन बातों और जिन तर्कों से उस महिला का रास्ता रोकना चाहता है, वो वाकई मजेदार हैं। 

ADVERTISEMENT

तकिये के नीचे से निकाली शराब की बोलत

इसी बीच महिला आगे बढ़कर उस बिस्तर के पास पहुँचती है जिस पर शायद वो शख्स अभी तक बैठा हुआ था। वो महिला उसी बिस्तर के पास पहुँचती है और तकिया के नीचे से शराब की एक बोतल निकालकर उस बड़ी उम्र के शख्स पर चीखती चिल्लाती है। मगर वो बड़े ही बचकाने ढंग से अपना बचने का बहाना बताने लगता है। महिला और पुरुष के बीच के इस झंझट को पुलिस वाला संभालने की कोशिश करता है। तभी वो महिला एक बार फिर उसी बिस्तर के पास पहुँचती है, और तकिये के नीचे से एक और शराब की बोतल निकालती है...साथ ही वो उस शख्स से कहती है कि अगर यही सब करना था तो घर पर बैठते यहां क्यों आ गए?

कहानी में आया असली ट्विस्ट

लेकिन इस वीडियो का असली ट्विस्ट यहां होता है जब वो महिला बिस्तर के नीचे झांकती है। बिस्तर के नीचे एक लड़की छुपी होती है। उस लड़की को देखते ही कमरे में हंगामा खड़ा हो जाता है। 

ADVERTISEMENT

मेज के नीचे दुबकी दूसरी लड़की

महिला जब उस बड़े उम्र के शख्स से पूछती है कि ये कौन है और कहां से आई, तो वो शख्स जो जवाब देता है वो वाकई सुनने वाला है। वो शख्स कहता है कि हमें क्या पता ये कौन है और कहां से आ गई, हम तो बैठे पी रहे थे। इसके बाद तो फिर वहां जमकर बवाल होता है। इससे पहले महिला और पुलिस वाला मिलकर उस बुजुर्ग शख्स की बात को समझ पाते और उसे कुछ समझा पाते, तब तक उस कमरे में इन लोगों के साथ घुस आए दो और लोगों ने कमरे के एक कोने की तरफ इशारा किया। वहां मेज के नीचे एक और लड़की दुबकी हुई थी। इसके बाद तो बुजुर्ग को जवाब देते हीं बन रहा था। लेकिन तभी उसकी नज़र उस शख्स पर पड़ी जो उनका वीडियो बना रहा था, वो उस वीडियो बनाने वालो को रोकने की कोशिश करता है और एक थप्पड़ रसीद कर देता है। तभी बीच बचाव के लिए सिपाही आगे बढ़ता है। सिपाही को बीच में आता देख उस शख्स के तेवर शांत हो जाते हैं और वो वहीं बिस्तर पर बैठ जाता है। दोनों लड़कियां अपना मुंह लटकाए बैठी हुईं थी। 

ADVERTISEMENT

फिर शुरू हुआ फैमिली ड्रामा

इसके बाद उस कमरे में शुरू होता है फैमिली ड्रामा। पति की चोरी पकड़ी जाती है जिसे शायद करने के लिए उसने बाकायदा एक कमरा किराए पर ले रखा था । हालांकि ये बात साफ नहीं हो सकी कि ये वीडियो कहां का है। मगर सोशल मीडिया पर है जबरदस्त तरीके से वायरल। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...