Satish Kaushik Death: थोड़ी देर में शुरू होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम
Satish Kaushik Death: दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम होगा। सुबह 11 बजे के करीब पोस्टमार्टम डाक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी। इस वक्त दीन दयाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में सतीश कौशिक की बॉडी है।
ADVERTISEMENT

Satish Kaushik Death: 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। पार्टी के बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली मनाई, लेकिन होली खेलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया। देर रात उनकी मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल से उन्हें मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक का शव आज दोपहर करीब 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है।
ADVERTISEMENT